अहमदाबाद विमान हादसे में सभी 242 यात्रियों की मौत: एयर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी, 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे; पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी का भी निधन
फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी
पुलिस का कहना है कि प्लेन डॉक्टरों के हॉस्टल से टकराया
इमारत से अब तक 30-35 शव बरामद
प्लेन बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था
गुरुवार दोपहर अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी न्यूज एजेंसी AP ने गुजरात पुलिस कमिश्नर के हवाले से दी है।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें कुल 230 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। बाकी 12 लोग क्रू मेंबर थे।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी इस हादसे में निधन हो गया। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने यह जानकारी X (पहले ट्विटर) पर दी थी, हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी।
यह विमान अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों के हॉस्टल की एक इमारत से टकराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के समय हॉस्टल में करीब 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे और 15 से ज्यादा घायल हो गए।
हादसे के बाद मिले ज्यादातर शव बुरी तरह झुलसे हुए थे, जिससे उनकी पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है। अब इनकी पहचान डीएनए टेस्ट के जरिए ही की जा सकेगी।
2020 में एयर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत
7 अगस्त 2020 को केरल के कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलने के बाद क्रैश हो गया था। इस हादसे में 21 यात्रियों की मौत हुई थी और 110 घायल हुए थे। यह फ्लाइट कोरोना काल के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को वापस ला रही थी।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी और दो मिनट बाद, दोपहर 1:40 बजे ही क्रैश हो गई।
जानकारी के अनुसार विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम्स कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। जैसे ही प्लेन गिरा, पूरे इलाके में धुएं का एक बड़ा गुबार फैल गया।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में लाशें सड़कों पर बिखरीं, बुरी तरह जले शव, पहचानना मुश्किल
अहमदाबाद, गुजरात में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्रियों की मौत हुई है। विमान लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुआं छा गया और सड़कों पर शव बिखरे हुए थे।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े, शवों को हाथ ठेले पर लाया गया; अस्पताल में O निगेटिव ब्लड की कमी
हादसे के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। अस्पताल में स्ट्रेचरों की कमी के चलते शवों को हाथ ठेले से पहुंचाया गया। साथ ही, O निगेटिव ब्लड की कमी के कारण अस्पताल प्रशासन ने ब्लड डोनेशन की अपील की है।
अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया: लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर हॉस्टल की चार बिल्डिंग्स से टकरा गया। वहां रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। हादसे के समय हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर लंच कर रहे थे। धमाका इतना तेज था कि डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में मिले।
उड़ान भरते ही बना आग का गोला: बैटरी से लेकर बनावट तक विवादों में रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर
बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी सेफ्टी को लेकर हमेशा सवाल उठते रहे हैं। कई तकनीकी खामियों के बाद इसकी पूरी फ्लीट को दुनियाभर में 3 महीने के लिए ग्राउंड कर दिया गया था।
भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो विमान टकराए, 349 मौतें; कर्नाटक में विमान खाई में गिरा
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। इसी क्रम में हम भारत के 5 सबसे बड़े विमान हादसों की जानकारी दे रहे हैं।